IND U-19 vs PAK U-19: भारतीय अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 में मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब प्रदर्शन किया. टीम के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अर्जुन राजपूत ने बनाए. उन्होंने 85 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. पाकिस्तान ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
भारत ने पाकिस्तान को दिया था 209 रन का लक्ष्य
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की पारी 46.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से अर्जुन राजपूत ने अकेले मोर्चा संभालते हुए शानदार शतक लगाया. उन्होंने 85 गेंदों पर 107 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले. हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें बाकी बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिल सका.
पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया. रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने तीन-तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य था.
हमजा जहूर ने पलट दिया मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट चटकाए और 15 ओवर के अंदर पाकिस्तान का स्कोर 61 रन पर पांच विकेट हो गया. इस स्थिति में पाकिस्तान की हार लगभग तय नजर आ रही थी, लेकिन हमजा जहूर ने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया.
दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाते हुए 107 रन की अहम साझेदारी की. इस साझेदारी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया. हमजा ने एक छोर संभाले रखा और अपना शतक पूरा करते हुए टीम को जीत दिला दी. हालांकि, जीत से ठीक पहले पाकिस्तान ने दो और विकेट गंवाए, लेकिन तब तक मुकाबला उसके पक्ष में जा चुका था.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार दूसरी हार
इस हार के साथ ही भारतीय अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप में लगातार दूसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी है. इससे पहले 2025 के अंडर-19 एशिया कप
फाइनल में भी पाकिस्तान ने भारत को बड़े अंतर से हराया था.
उस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 347 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में महज 156 रन पर सिमट गई थी. पाकिस्तान ने वह मुकाबला 191 रन से अपने नाम किया था. अब एक बार फिर पाकिस्तानी टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट में अपनी ताकत दिखाई है.
संबंधित खबरें
दीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
2 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
2 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
4 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
4 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
6 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines