Pakistan Cricket Team In India: यूं तो दुनियाभर में क्रिकेट के लाखों फैन हैं, लेकिन कुछ खुशकिस्मत होते हैं, जिन्हें स्टार खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिल पाता है। हैदराबाद का एक बस ड्राइवर उन्हीं में से एक रहा। पाकिस्तान की टीम बुधवार को भारत पहुंच चुकी है। देर शाम हैदराबाद पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ। करीब 7 साल बाद इंडिया आई पाकिस्तानी टीम के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आए। वे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की एक झलक पाने को बेताब दिखे। इस बीच एक बस ड्राइवर का दिन बन गया।
इमाम-उल-हक ने बस ड्राइवर से मिलाया हाथ
दरअसल, पाकिस्तान की टीम हैदराबाद के एयरपोर्ट से होटल के लिए बस में रवाना हो रही थी। एक-एक कर सभी खिलाड़ी बस में चढ़ने लगे। ऐसे में जब इमाम-उल-हक अंदर आए तो वे बस ड्राइवर की ओर देखकर मुस्कुराए और जाते ही उनसे हाथ मिला लिया। उन्होंने उसका हालचाल पूछा। ये देख वह काफी खुश नजर आया। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने भी बस ड्राइवर को हैलो बोला। बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की नजर पड़ी तो वे भी उसकी ओर देखकर मुस्कुराए।
https://twitter.com/AhtashamRiaz22/status/1707097084887720212
29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच
बहरहाल, पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। वह गुरुवार से प्रैक्टि्स करेगी। पाकिस्तानी टीम अपना पहला वार्मअप मैच हैदराबाद में शुक्रवार 29 सितंबर को खेलेगी। इसमें उसकी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। सुरक्षा कारणों से ये मुकाबला हैदराबाद में बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट
पाकिस्तान की विश्व कप टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines