Pakistan Cricket Fans Begs For Victory From Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-2 का समीकरण दिलचस्प हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब इस ग्रुप का आखिरी सुपर-8 मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 फरवरी की शाम को खेला जाना है. यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टक्कर होगी.
जीत के लिए तरस रहा पाक
श्रीलंका सुपर-8 में लगातार 2 मैच हारकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान के पास अभी एक प्वॉइंट है, और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने से उसके 3 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. हालांकि इसमें एक मसला है, न्यूजीलैंड के भी इतने ही प्वॉइंट है लेकिन कीवी टीम का नेट रन रेट (+1.390) ‘मेन इन ग्रीन’ (-0.461) से ज्यादा है. ऐसे में सलमान अली आगा की टीम को को-होस्ट के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.
सुपर 8 – ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रन रेट |
| इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.096 |
| न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | +1.390 |
| पाकिस्तान | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 | -0.461 |
| श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.8 |
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?
अब समझते हैं कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट कैसे मिलेगा. इसके लिए पाक टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना होगा और कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. अगर उसकी बैटिंग बाद में आती है, तो 13 ओवर के अंदर रन चेज करना होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो वो टूर्नामेंट बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी.
पाक फैन श्रीलंका से मांग रहे भीख
अब पाकिस्तान फैन खुलेआम श्रीलंका से अपनी जीत के लिए भीख मांग रहे हैं. शेर अली नाम के यूजर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘श्रीलंका पहले ही खत्म हो चुका है. उन्हें पाकिस्तान को क्वालिफाई करवा लेना चाहिए.इससेसेमीफीइनल (और शायद फ़ाइनल भी) इंडिया से श्रीलंका में शिफ़्ट हो जाएगा. ये उनके देश की इकॉनमी के लिए बहुत अच्छा होगा. किसी को ये आइडिया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार तक पहुंचाना चाहिए.’
एहसान याद दिलाने की आई नौबत
एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा, ‘अब हमें अपना एहसान लौटाओ. श्रीलंका क्रिकेट स्ट्रगल कर रहा था, वो दिवालिया होने की कगार पर थे, और फिर अचानक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट ने पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई. भले ही इंडिया के साथ हमारे जंग के हालात थे, फिर भी हमने बड़े दिल से पाकिस्तान के तौर पर इंडिया के खिलाफ खेलने की उनकी गुजारिश कबूल कर ली. इसलिए जितना हो सके उतना खराब खेलो, ताकि हम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकें, क्योंकि यह तरीका आपको भविष्य में और भी मल्टी मिलियन डॉलर के मैच होस्ट करने के काबिल बनाएगा.’
ये कोई तरीका है भीख मांगने का?
अब सवाल उठता है कि इस तरह जीत की भीख मांगना क्या सही है? जाहिर सी बात है कि किसी भी समझदार क्रिकेट फैन का जवाब ‘नहीं’ होगा. कोई भी टीम जीतने के इरादे से मैच खेलती है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो अपने दम पर हासिल करे. इस तरह हार की गुजारिश करना टीम के मौजूदा हालात की पोल खोल रहा है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines