नो-हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान की नई शर्मनाक हरकत, T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया पर कसा तंज

PCB’s ‘No Handshake’ Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की घटिया हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही है. जब से टीम इंडिया ने पाक टीम के साथ हैंडशेक से इनकार किया है, तब से पीसीबी लगातार बीसीसीआई पर हमलावर है. अब तो इस बोर्ड एक शर्मनाक वीडियो पोस्ट किया है.

India vs Pakistan No Handshake

Pakistan’s ‘No Handshake’ Viral Video Against Team India: पीसीबी एक बार फिर घटिया हरकत पर उतर आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत में बीसीसीआई और टीम इंडिया पर इस बात को लेकर तंज कसा है कि उन्होंने पड़ोसी देशों की टीमों के बीच होने वाले मैचों में हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. नो-हैंडशेक विवाद पिछले साल शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया नहीं कर रही हैंडशेक

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में गेम के पहले और बाद में के सभी फॉर्मेलिटीज से परहेज किया. इसी अप्रोच को भारत के अंडर-19 और वुमेंस टीमें भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने-अपने मैचों में अपनाती रही.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने पोस्ट किया घटिया वीडियो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पीसीबी ने आगामी पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो में इस विवाद को फिर से उछाला है. एडवरटाइजमेंट में पाकिस्तान की मेहमाननवाजी को दिखाया गया है और इसमें भारत पर एक तंज भी शामिल है. एक सीन में, एक ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट एक टैक्सी ड्राइवर के साथ हाथ मिलाना भूल जाता है, फिर ड्राइवर कमेंट करता है, ‘हैंडशेक भूल गए आप, लगता है पड़ोसियों के पास भी रुके थे.’ इसके बाद दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं.

विज्ञापन

दिख रही PCB की फ्रस्ट्रेशन

इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो में पाकिस्तान के टी-20I कप्तान सलमान अली आगा को भी दिखाया गया है. जाहिर सी बात है जब से टीम इंडिया ने सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ मैचेज में ‘हैंडशेक’ से इनकार किया है, तब से पीसीबी में नाराजगी साफ नजर आ रही है. इसका जीता जागता सबूत ये वीडियो है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने क्यों लिया ये फैसला?

बीसीसीआई की निर्देश पर टीम इंडिया का पाकिस्तान के साथ मैदान पर कोई भी शिष्टाचार न करने का फैसला पहले ही लागू हो चुका है, जो साल 2025 के शुरू में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया था. गौरतलब है कि भारत को 15 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेलना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ