Pakistan Cricket Board Major Setback 3 Resignation Together: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) के लिए एशिया कप 2023 के बाद से सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से तो टीम में बदलाव की झड़ी लग गई है। इतना ही नहीं पीसीबी के अंदर के कई पदों पर भी लगातार बदलाव हो रहा है और एक के बाद एक इस्तीफे देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को हुआ जब जानकारी सामने आई कि तीन कोच ने एकसाथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
तीन दिग्गजों का एकसाथ इस्तीफा
हालांकि, यह पद पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट एकेडमी से जुड़े थे। इन तीनों कोच के नाम हैं मिकी ऑर्थर (Mickey Arthur), ग्रांड ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) और एंड्र्यू पुटिक Andrew Puttick)। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा एनसीए में नए कोचिंग स्टाफ को नियुक्त किया गया था। 2016 से 2019 तक पाकिस्तान के मुख्य कोच रहे आर्थर को अप्रैल 2023 में टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बनाया गया था।
इसके अलावा ब्राडबर्न 2018 से 2020 तक टीम के साथ बतौर फील्डिंग कोच थे। पिछले साल उन्हें हेड कोच भी बनाया गया था। साथ ही पुट्टिक टीम के साथ बतौर बैटिंग कोच थे। वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान ने सभी कोच और कप्तानों में बदलाव किया था। इसके बाद इन तीनों को नेशनल टीम से हटाकर एनसीए में जिम्मेदारी मिली थी। वहीं मोहम्मद हफीज को टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।
मोहम्मद हफीज बने थे हेड कोच
साथ ही अभी संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हफीज हेड कोच भी थे। इसके अलावा एडम होलिओक को बैटिंग कोच और उमर गुल व सईद अजमल को क्रमश: फास्ट बॉलिंग और स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया था। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में खराब रहा है। एशिया कप और वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया में टीम ने 3-0 से टेस्ट सीरीज गंवाई। उसके बाद न्यूजीलैंड में टीम 3-0 से टी20 सीरीज हार गई। हालांकि, शान मसूद को रेड बॉल और शाहीन अफरीदी को व्हाइट बॉल कैप्टन बनाया गया था, पर उसका असर टीम पर नहीं दिखा है।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा जलवा, Video देख आज भी ‘मास्टर’ के फैंस कहेंगे वाह
यह भी पढ़ें- भारत ने अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान को पछाड़ा, बन गई दुनिया की नंबर 1 टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines