हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तुमसे बेहतर यूसुफ पठान', इरफान पठान ने कराया बेगम का दीदार, पाकिस्तानी बांटने लगे ज्ञान

Irfan Pathan Wife Face Reveal : भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने शादी के 8 साल बाद अपनी वाइफ सफा बेग के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, लेकिन इसपर पाकिस्तानी लोग अपना ज्ञान बांट रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistani Troll Irfan Pathan (Image Credit 'X')

Pakistani Fan Reaction on Irfan Pathan Wife Image :  भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने शादी के 8 साल बाद अपनी बेगम सफा बेग के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया। दरअसल पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान और सफा बेग की शादी को रविवार 4 फरवरी को 8 साल पूरे हो गए हैं। इरफान पठान और सफा बेग ने 2016 में सऊदी अरब के मक्का में निकाह किया था, लेकिन अब पठान के फोटो शेयर करने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान से लोग अपना ज्ञान दे रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान के लोग इरफान पठान की शेयर की गई फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ पाकिस्तानियों ने तो इरफान पठान को ज्ञान देते हुए उनके भाई यूसुफ पठान को उनसे बेहतर बता दिया क्योंकि एक तस्वीर में यूसुफ पठान की वाइफ बुर्का पहने नजर आ रही हैं। वहीं चलिए आपको बताते हैं कि इरफान पठान की फोटो पर पाकिस्तानी फैंस क्या रिएक्शन।

https://twitter.com/trollpakistanii/status/1753781598468947991

पाकिस्तानी लोगों का रिएक्शन

इरफान पठान के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद पाकिस्तानी लोग कमेंट बॉक्स में अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक पाकिस्तानी फैंन ने लिखा कि हिजाब क्यों उतार दिया। वहीं एक ने लिखा तभी कहते हैं कि आपके बड़े भाई आपसे बेहतर हैं। तो एक भाई साहब ने इसे इरफान पठान का डाउनफॉल ही बता दिया। वहीं इनके अलावा और भी पाकिस्तानी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं इरफान पठान के फैंस पाकिस्तानियों के ऐसे कमेंट्स पर उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- IND vs ENG: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के मुरीद हुए सहवाग, लिखी दिल छूने वाली बात

https://twitter.com/UmarUmarsadiq92/status/1753779603502465164

विज्ञापन

इरफान पठान के फैंस ने दी उन्हें बधाई

हालांकि इनको छोड़ दिया जाए तो इरफान पठान के फैंस उन्हें शादी की 8वीं सालगिरह पर बधाई दे रहे हैं। वहीं कई फैंस सफा बेग का चेहरा दिखाने पर काफी खूश भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सफा बेग और इरफान पठान ने 2016 में शादी की थी। उससे पहले सफा बेग एक सफल मॉडल थीं, लेकिन इरफान पठान के साथ शादी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को छोड़ दिया और हाउसवाइफ बन गईं। इरफान पठान और सफा बेग के दो बेटे हैं। इरफान पठान अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज को डालते रहते हैं।

ये भी पढ़े- IND vs ENG : सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल पर लुटाया प्यार, फैंस बोले-‘सारा का सारा’ मामला साफ

विज्ञापन

https://twitter.com/musafir_tha_yr/status/1753779217106444731

भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर इरफान पठान

इरफान पठान को भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक माना जाता है। पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 1105 रन भी बनाए थे। टेस्ट में पठान के नाम 1 शतक और 6 अर्धशतक हैं। वहीं वनडे में पठान ने 120 मैच खेले हैं। जिसमें पठान ने 173 विकेट लेने के साथ ही 1544 रन भी बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इरफान पठान की खिताब दिलाने में काफी अहम भूमिका रही थी। पठान को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola