ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही मुकाबलों को इंग्लैंड ने अपने नाम किया है. अब तीसरे मैच में भी पाकिस्तान पर शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा है. 9 सितंबर से सीरीज का तीसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पहली पारी में पाकिस्तान 133 रनों पर ही सिमट गई है.
पाकिस्तान का हाल बेहाल
लगातार 2 मैच में फ्लॉप होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तीसरे मैच की पहली पारी में भी शर्मनाक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाज केवल 24 रन ही बना सके. सलामी बल्लेबाज के रूप में सैम अयूब को मौका मिला था. लेकिन वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 10 गेंदें खेलीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद आजान अवैस ने भी निराश किया और वह 10 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने.
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे अबदुल्लाह शफीक ने 16 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर चलते बने. वहीं, शान मसूद भी 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान बाबर आजम से इस मैच में खासा उम्मीदें थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन वह भी इस मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने 18 गेंदों में 7 रन बनाए.
सऊद शकील ने थोड़ी देर के लिए मोर्चा संभाला. उन्होंने 47 गेंदों में 43 रन बनाए. हालांकि बाद में जोश टंग ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया. इसके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 36 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. इस तरह पाकिस्तान 33.5 ओवर में ही 133 रनों पर सिमट गई.
पाकिस्तान की टीम को शुरुआती दो मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था. अब तीसरे मैच में भी पाकिस्तान हार के करीब ही है.
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जोश टंग ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 42 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. टंग ने पाकिस्तान के अहम विकेट निकाले थे. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और ओली रॉबिन्सन ने भी शानदार गेंदबाजी की. आर्चर ने 7.5 ओवर में 25 रन खर्च कर 3 विकेट निकाले, जबकि ओली रॉबिन्सन ने 11 ओवर में 15 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. उन्होंने इस मैच में अपने 100 टेस्ट विकेट भी पूरे किए.
संबंधित खबरें
कौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
10 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
39 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines