Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में एशिया कप की शुरुआत की है। पाक ने कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के शतक के दम पर नेपाल को बड़े अंतर से हराया। जो एशिया कप में उसकी सबसे बड़ी जीत है।
नेपाल को 238 रनों से हराया
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 342 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में नेपाल की टीम ज्यादा देर तक पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई और 23.4 ओवर में 104 रन ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने पहले ही मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।
एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत
नेपाल को 238 रन से हराकर पाकिस्तान ने एशिया कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2008 में हॉन्ग कॉन्ग की टीम को 256 रनों के बड़े अंतर से हराया था, जो एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है।
बाबर-इफ्तिखार के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, कप्तान बाबर आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने 109 रनों की शानदार पारी खेली। बाबर आजम का यह वनडे में 19वां शतक था, जबकि इफ्तिखार अहमद का यह वनडे में पहला शतक था।
वहीं बल्लेबाजों के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया। शाहीन अफरीदी ने 2 नसीम शाह ने 1 विकेट निकाला, जबकि शादाब खान के आगे तो नेपाल के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, शादाब ने 6.4 ओवर में सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जबकि मोहम्मद नवाज को भी एक विकेट मिला। नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी ने सबसे ज्यादा 28 रनो की पारी खेली।
ये भी देखें: Asia Cup 2023 में Pakistan का तूफ़ान , हारा Nepal
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines