Vaughans made Fun for Hafeez: पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया है। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार लग गई है। कल सोशल मीडिया पर बाय-बाय पाकिस्तान भी ट्रेंड कर रहा था। हाल ही में कोहली के शतक जड़ने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हाफिज ने विराट को सेल्फिश कहा था। इसके बाद से ही हाफिज को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होना पड़ा था। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी हाफिज के जमकर मजे लिए थे। अब जब पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया है, तो माइकल वॉन ने एक बार फिर से हाफिज को टारगेट करते हुए मजे लिए हैं।
‘… तो पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर नहीं होता’
माइकल वॉन ने हाफिज से मजे लेते हुए अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर पाकिस्तान के बल्लेबाज भी विराट कोहली की तरह थोड़े भी सेल्फिश होते। इससे साफ है कि उन्होंने पाकिस्तान के बाहर होने पर चुटकी ली है। अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी भी विराट की तरह थोड़ी भी सेल्फिश होते, तो पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ता। बता दें कि पाकिस्तान बीते दिन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप का लीग मैच हारकर सेमीफाइनल से बाहर हो गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ICC का नियम भारत के लिए तोहफा, ‘अगर…’ तो सीधे Final में पहुंचेगी Team India
पाकिस्तान को मिली बुरी तरह हार
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने का आखिरी मौका मिला था। अगर पाकिस्तान इंग्लैंड को 278 रनों से हरा देता तो, वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हटाकर प्रवेश कर जाता, लेकिन टॉस ने भी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। पाकिस्तान टॉस ही हार गया, इसके कारण से उसे पहले गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आना पड़ा। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके, इसके कारण एकतरफा मुकाबला तो छोड़िए, पाकिस्तान को जीत ही नहीं मिल सकी और बुरी तरह सेमीफाइनल से बाहर हो गया।
(Xanax)
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
7 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
59 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines