Nafay-Yasir Fight: पाकिस्तान क्रिकेट की टीम हमेशा ही अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहती है। पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी मैदान पर कुछ ना कुछ ऐसा करते ही रहते हैं, जिससे वह विश्व क्रिकेट में खुद ही अपनी खिल्ली उड़वा लेते हैं। अब ऐसा ही एक और नजारा देखने को मिला है। बीच मैदान पर पाकिस्तान के दो खिलाड़ी एक रनआउट को लेकर भिड़ पड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीखी बहस हुई और एक बैटर ने तो गुस्से में आकर बल्ला जमीन पर पटक डाला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बीच मैदान लड़ पड़े दो पाकिस्तानी बल्लेबाज
दरअसल, पाकिस्तान शाहीन और बांग्लादेश-ए के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम बाजी मारने में सफल रही। हालांकि, मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के दो बल्लेबाज रनआउट को लेकर आपस में ही भिड़ पड़े। टीम के दो सलामी बल्लेबाज नफे और यासिर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की पार्टनरशिप जमाई। नफे ने 31 गेंदों में 61 रन ठोके, तो यासिस ने 62 रन जड़े।
इस साझेदारी का अंत रनआउट के रूप में हुआ। दरअसल, नफे ने एक शॉट खेला और वह रन लेने के लिए क्रीज से थोड़ा आगे निकले। हालांकि, दो कदम आगे बढ़ाते ही वह फिर से अपनी क्रीज के अंदर आ गए। मगर दूसरे छोर पर खड़े यासिर आधे से ज्यादा क्रीज को पार कर गए। उन्होंने वापस लौटने का प्रयास तो किया, लेकिन वह क्रीज से काफी दूर रह गए और उन्हें रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
रनआउट होते ही यासिर बुरी तरह से तिलमिला गए और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया। इसके साथ ही वह गुस्से में अपनी ओपनिंग जोड़ीदार नफे को भी काफी कुछ कहते हुए नजर आए। नफे का भी यासिर की बातों से पारा चढ़ गया और दोनों अपने-अपने छोर पर खड़े होकर एक-दूसरे को भला-बुरा कहते हुए दिखाई दिए।
पाकिस्तान शाहीन ने मारी बाजी
पाकिस्तान शाहीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 227 रन लगाए। टीम की ओर से नफे ने 61 और यासिर ने 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि, 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश-ए की पूरी टीम 148 रन बनाकर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines