Pakistan T20 Squad vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हैरिस रऊफ और शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल नहीं किया गया है.
दरअसल, यह चारों खिलाड़ी बिग बैश लीग में हिस्सा ले रहे हैं और इसी कारण इन्हें टीम में नहीं रखा गया है. अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार नेशनल टीम का बुलावा आया है. तीन मैचों की सीरीज का आगाज 7 जनवरी से होना है.
पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान
पाकिस्तान ने श्रीलंका से तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भिड़ने के लिए टीम की घोषणा कर दी है. बिग बैश लीग में हिस्सा ले रहे बाबर-रिजवान, अफरीदी और हैरिस रऊफ को टीम में जगह नहीं दी गई है. कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान आगा को सौंपी गई है. फखर जमां और सैम अयूब को टीम में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की फूटी किस्मत, पहले 2 दिन में मिली करारी हार, अब हो गया करोड़ों का नुकसान!
अब्दुल समद, अबरार अहमद और फहीम अशरफ सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं. मोहम्मद नवाज को भी टीम में रखा गया है. गेंदबाजी में मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शादाब खान और उस्मान खान कहर बरपाते हुए नजर आएंगे.
सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी से होगी. दूसरा मुकाबला 9 जनवरी और तीसरा टी-20 मैच 11 जनवरी को खेला जाना है. सीरीज के सभी मैचों की मेजबानी दांबुला करेगा. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. पाकिस्तान को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने हैं और इस लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है.
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड : सलमान आगा (कप्तान) अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
23 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
43 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines