Pakistan T20 Squad: एशिाय कप 2025 के फाइनल में मिली टीम इंडिया के हाथों हार के बाद पाकिस्तान की पूरी टी-20 टीम ही बदल गई है. लंबे समय बाद बाबर आजम की टी-20 टीम में वापसी हो गई है, जबकि नसीम शाह को भी टीम में जगह दी गई है. भारत के खिलाफ शर्मनाक हरकत करने वाले हैरिस रऊफ को मुख्य टीम में नहीं रखा गया है.
फखर जमां के साथ-साथ रऊफ को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है. एशिया कप में खराब प्रदर्शन करने के बावजूद सैम अयूब अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं. उस्मान खान को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है.
बाबर आजम की हुई वापसी
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका-जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए अपनी टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम की 10 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है. बाबर ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला दिसंबर 2024 में खेला था. वहीं, अब्दुल समद को भी टीम में जगह दी गई है. एशिया कप 2025 में बाहर बैठने वाले नसीम शाह एक बार फिर टी-20 टीम में लौट आए हैं.
हालांकि, फखर जमां और हैरिस रऊफ को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. इन दोनों प्लेयर्स को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर टीम में रखा गया है. हालांकि, टी-20 टीम की कप्तानी सलमान आगा के हाथों में बरकरार है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में फैंस ने रोहित शर्मा का भरपूर किया सम्मान, संन्यास की अटकलें हुई तेज
ऐसा होगा सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका से तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भिड़ना है, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होनी है. इसके बाद दूसरा टी-20 मुकाबला 31 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाना है. सीरीज के आखिरी मैच की मेजबानी लाहौर करेगा, जो एक नवंबर को खेला जाना है. वहीं, ट्राई सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होनी है, जिसमें कुल 6 टी-20 मैच खेले जाएंगे. वहीं, फाइनल मैच 29 नवंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है.
पाकिस्तान की टी-20 टीम
सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines