हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत 

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं है. 2 दिनों की लड़ाई के बाद सीजफायर हुआ था. जिसे तोड़ते हुए पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया है. इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट के 3 खिलाड़ियों की भी मौत हो गई है. इन खिलाड़ियों के बारे में खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट के जरिए जानकारी दी है.

विज्ञापन
afghanistan players death in airstrike

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2 दिनों की लड़ाई के बाद सीजफायर हुआ था. पाकिस्तान ने अब सीजफायर को तोड़कर अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया. जिसमें 3 अफगानी क्रिकेटरों की भी मौत हो गई है. इस दुखद खबर की पुष्टि खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है. इन खिलाड़ियों की मौत से अब पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. इन युवा खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल लेवल पर भी खेलने का मौका था.  

कौन हैं वो 3 अफगानी क्रिकेटर जिनकी एयर स्ट्राइक में हुई मौत? 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया युवा खिलाड़ी कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत हुई है. तीनों ही अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि खिलाड़ी पहले मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में खेलने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शरना गए थे. जब वो उरगुन अपने घर लौट रहे थे, उस समय उन्हें एक सभा के दौरान निशाना बनाया गया. घरेलू क्रिकेट में ये तीनों ही खिलाड़ी लगातार खेल रहे थे. ये खिलाड़ी युवा थे, जिसके कारण ही वो लगातार नेशनल टीम में आने का प्रयास भी कर रहे थे. ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है. अफगानिस्तान की टीम मौजूदा समय में तेजी से उभर रही है. हाल के समय में इस टीम ने कई सितारों से सजी टीमों को भी हराया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान का T-20 सीरीज खेलने से इनकार

विज्ञापन

हमले में कुल 8 लोगों की हुई मौत  

पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कुल 8 लोगों की मौत हुई है. जिसमें 5 आम लोग थे. इसके अलावा 7 अन्य लोग घायल भी हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ी को शहीद बताते हुए शोक प्रकट किया है. इसके अलावा उनके परिवारों के साथ संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त कर रहा है. इसके अलावा अपने क्रिकेटरों की मौत के कारण ही एसीबी ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. इस हमले के बाद अफगानिस्तान भी अब करारा जवाब दे सकता है.

ये भी पढ़ें: भारतीय स्टार ने रच दिया इतिहास, 34 गेंद में शतक ठोक दिग्गजों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola