PAK vs UAE: पाकिस्तान को एक बार फिर एशिया कप 2025 में बेइज्जत होना पड़ा है. यूएई के खिलाफ मैच की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन पड़ोसी मुल्क के हाथ कुछ नहीं लगा. दरअसल, पाकिस्तान की चाहत थी कि भारत के खिलाफ हैंडशेक विवाद पर एक्शन ना लेने वाले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटा दिया जाए. बस अपनी इसी मांग को लेकर पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच से पहले अड़ गया.
हालांकि, फिर भी आईसीसी ने पीसीबी की एक नहीं सुनी और मजबूरी में पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा. कुल मिलाकर जबरदस्त ड्रामा करने के बावजूद पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट में बेइज्जती के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ.
बेइज्जत हुआ ड्रामेबाज पाकिस्तान
दरअसल, मैच के आगाज से तकरीबन दो घंटे पहले यह खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. इस खबर से हर कोई चौंक गया. यह भी रिपोर्ट्स सामने आई कि पीसीबी शायद एशिया कप 2025 से ही हट जाएगा. एक घंटे तक जमकर ड्रामा चला. यूएई की टीम स्टेडियम पहुंच गई, लेकिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होटल से ही नहीं निकली थी.
ये भी पढ़ें: ‘No Handshake’ से लेकर रेफरी विवाद तक… Asia Cup में क्या है पाकिस्तान से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की Full Timeline?
पीसीबी का स्टैंड ही क्लियर नहीं हो पा रहा था. इसके बाद पीसीबी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान यूएई के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है, लेकिन मैच का आगाज एक घंटे की देरी से होगा. यह बात भी कही गई कि पीसीबी और आईसीसी में लगातार बातचीत जारी है.
ICC ने एक नहीं सुनी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग थी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटा दिया जाए. दरअसल, भारत के खिलाफ खेले गए मैच के बाद इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों संग हाथ नहीं मिलाया था और यही बात पीसीबी को चुभ गई. उन्होंने टीम इंडिया के बर्ताव की शिकायत एसीसी और आईसीसी से की और उस मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले एंडी पायक्रॉफ्ट को भी घसीट लिया.
पीसीबी का कहना था कि हैंडशेक विवाद को लेकर मैच रेफरी को सख्त एक्शन लेना चाहिए था. मगर पीसीबी की आईसीसी ने एक नहीं सुनी और पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच से ना हटाने का फैसला लिया. खूब हाथ-पैर मारने के बावजूद जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बात समझ आ गई कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, तो उन्होंने चुपचाप यूएई के खिलाफ खेलने का ऐलान कर दिया.
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
20 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
25 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
53 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines