---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs SL: श्रीलंका ने आखिरी बॉल तक लड़ी लड़ाई, पाकिस्तान को भारी पड़ गईं ये गलतियां

Asia Cup 2023 Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मैच में श्रीलंका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी, आखिरकार उन्हें जीत नसीब हुई। इस तरह इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023 Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मैच में श्रीलंका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी, आखिरकार उन्हें जीत नसीब हुई। इस तरह इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गई है। जबकि श्रीलंका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब वह 17 सितंबर को भारतीय टीम से भिड़ेगी। इस मैच में पाकिस्तान की कुछ गलतियां भारी पड़ गईं। आखिर ये गलतियां क्या रहीं? आइए जानते हैं…

टॉस 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एक बार फिर उनके इस फैसले पर सवाल उठे क्योंकि श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका का कहना था कि यदि वे टॉस जीतते तो गेंदबाजी करते। उनका मानना था कि बारिश के बाद पिच से मदद मिलेगी। श्रीलंका को चेज करते हुए पिच से मदद भी मिली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शानदार पार्टनरशिप की।

---विज्ञापन---

बल्लेबाजी 

पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल उठे। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बैटिंग ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद पाकिस्तान ने यहां चूक कर दी। हालांकि चौथे नंबर पर आए मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जड़े, लेकिन इसके बावजूद इफ्तिखार को पहले भेजा जाता तो शायद ये टोटल और बड़ा होता, उन्हें काफी कम गेंदें खेलने को मिलीं। बाबर आजम, फखर जमां, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज और शादाब खान इस मैच में फेल रहे।

गेंदबाजी 

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाजों ने शुरुआत बेहतर की, लेकिन वे सदीरा समरविक्रमा और कुसल मेंडिस की जोड़ी को नहीं तोड़ पाए। दोनों बल्लेबाजों ने मुश्किल समय में 100 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी, जमान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद नवाज को सफलता नहीं मिल पाईं। शादाब खान भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने भी कई लूज गेंदें डालकर रन गंवा दिए। हालांकि इफ्तिखार अहमद ने शानदार गेंदबाजी की।

---विज्ञापन---

फील्डिंग 

पाकिस्तान की फील्डिंग मुश्किल समय में खराब रही। 30वें ओवर में इफ्तिखार ने जब समरविक्रमा का अहम विकेट निकाला तो अगली ही गेंद पर फील्डर को रनआउट करने का मौका मिला, लेकिन पाकिस्तान के फील्डर रिजवान को थ्रो नहीं कर पाए। इसके बाद शादाब खान ने भी एक खराब थ्रो देकर मुफ्त के 2 रन लुटा दिए। इस पर बाबर आजम झल्लाते हुए भी नजर आए। जमान खान की आखिरी बॉल पर भी पाकिस्तान के फील्डर कंफ्यूज नजर आए। आखिरकार असलांका ने चालाकी से 2 रन चुराकर अपनी टीम को फाइनल में एंट्री दिला दी।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2023 01:29 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola