---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs SL: मोहम्मद आमिर से इंग्लिश में हो गई ‘गलती’, यूजर बोला- बहुत मजाक बनता

Mohammad Amir PAK vs SL: पाकिस्तान के क्रिकेटर अपनी इंग्लिश को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उन्हें इसकी वजह से ट्रोल किया जाता रहा है। गुरुवार को जब कोलंबो में पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेला गया तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से एक गलती हो गई। दरअसल, आमिर […]

---विज्ञापन---

Mohammad Amir PAK vs SL: पाकिस्तान के क्रिकेटर अपनी इंग्लिश को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उन्हें इसकी वजह से ट्रोल किया जाता रहा है। गुरुवार को जब कोलंबो में पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेला गया तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से एक गलती हो गई। दरअसल, आमिर इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तारीफ करना चाह रहे थे।

रिजवान ने मुश्किल परिस्थितियों में 73 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 86 रन जड़े। आमिर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- रिजवान की शानदार पारी…’हालांकि’ इस विकेट पर 230 का स्कोर अच्छा स्कोर हो सकता है। आमिर ने इसे बाद में ठीक करते हुए लिखा- कठिन परिस्थिति में रिजवान की शानदार पारी। इस विकेट पर 230 रन अच्छा स्कोर हो सकता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मोहम्मद आमिर से क्या हुई गलती? 

आमिर ने Tough (मुश्किल) की जगह Though (हालांकि) लिख दिया। बाद में उन्होंने इस पोस्ट में सुधार करते हुए * लगाकर Though लिख दिया। आमिर के इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट सामने आए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये सही किया नहीं तो बहुत मजाक बनता। वहीं एक ने सलाह दी- आमिर भाई ब्लू टिक में एडिट का ऑप्शन भी है। आप वहां से इसे एडिट कर सकते थे।

https://twitter.com/meetbeniwal999/status/1702341181089124581

---विज्ञापन---

पाकिस्तान ने बनाए 252 रन

बहरहाल, इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने 230 से ज्यादा का स्कोर किया। पाकिस्तान ने बारिश के बाद निर्धारित 42 ओवरों में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। रिजवान के 86 रनों के अलावा निचले क्रम पर इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के जड़कर 47 रन ठोके। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने 69 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के जड़कर 52 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 8 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि प्रमोद मदुशन ने 2, महीश थीक्षाणा और दुनिथ वेल्लालागे ने एक-एक विकेट निकाला।

First published on: Sep 14, 2023 10:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola