हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs SL: हारने के बाद भी श्रीलंका ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर हुआ खत्म

PAK vs SL: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सिर्फ 5 ही मैच और खेले जाने हैं. ऐसे समय में पॉइंट्स टेबल की स्थिति थोड़ी और साफ नजर आ रही है. सुपर 8 के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर हारने के बाद भी श्रीलंका की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया.

विज्ञापन
SL vs PAK

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ग्रुप 2 का आखिरी सुपर 8 मुकाबला खेला गया. जहां पर 2 टीमों का भविष्य मुश्किल में था. पाकिस्तान की किस्मत उनके ही हाथ में थी, लेकिन न्यूजीलैंड की किस्मत श्रीलंका के हाथों में थी. मुकाबले में टॉस हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी. मुकाबले में 5 रनों से हारने के भी श्रीलंका ने न्यूजीलैंड का काम बहुत ज्यादा आसान कर दिया.

पाकिस्तान हुई टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर 

न्यूजीलैंड को हराकर ही इंग्लैंड ने ग्रुप 2 के टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली थी. हार के बाद न्यूजीलैंड का भविष्य श्रीलंका के हाथों में था. पाकिस्तान की टीम अगर श्रीलंका को 65 रनों से हरा देती, तो उन्हें सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाती. पवन रथनायके और दासुन शनाका ने हालांकि ऐसा नहीं होने दिया. जिसके कारण ही जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. वहीं न्यूजीलैंड ग्रुप 2 में से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बन गई. श्रीलंका बिना अंक के ही ग्रुप में सबसे नीचे नजर आ रही है. 

यहां पर देखें पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 1

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1दक्षिण अफ्रीका (Q) 2204+2.890W, W
2वेस्टइंडीज2112+1.791W,L
3भारत21 12-0.100L,W
4जिम्बाब्वे (E)2020-4.475L, L

ये भी पढ़ें: IND vs WI: ‘मां का ख्याल रखना…’ पिता के निधन के बाद घर छोड़ते समय भावुक हुए रिंकू सिंह, कोलकाता के लिए हुए रवाना 

ग्रुप 2

विज्ञापन
टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड (Q) 3306+1.096
न्यूजीलैंड (Q) 3113+1.390
पाकिस्तान (E)3113-0.123
श्रीलंका (E)3030-1.950

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीत कर भी ‘हार’ गई पाकिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola