Abdullah Shafique celebration: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में मात दे दी। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को श्रीलंका ने जीत के लिए 345 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। 7.2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 37/2 था, जब अब्दुल्ला शफीक को मोहम्मद रिजवान का साथ मिला और उन्होंने शानदार शतक बनाया।
गिल की तरह किया सेलिब्रेट
अबदुल्ला शफीक पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में भारतीय सरजमी पर शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस खास उपलब्धि पर जमकर सेलिब्रेट किया। शफीक ने सेंचुरी जड़ने के बाद शुभमन गिल की ही तरह नीचे झुककर दर्शकों का धन्यवाद कहा। इसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
ऐसी रही शफीक की पारी
शफीक ने 103 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 113 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मोहम्मद रिज़वान के साथ 155 गेंदों पर 176 रनों की विशाल साझेदारी की और अपनी टीम को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की।
अबदुल्ला शकीफ का शानदार करियर
विशेष रूप से, यह शफीक के वनडे करियर की पांचवीं पारी थी क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फखर जमान की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी। शफीक ने अब तक पांच वनडे मैचों की पांच पारियों में 38.60 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक उनके नाम है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने 14 मैचों के छोटे से टेस्ट करियर में 14 मैचों में 50.83 की औसत से 1220 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines