Unknown Fan Enter PAK Dressing Room: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर में पहला टेस्ट देखने को मिला. गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच में चौथे दिन पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को ऑल आउट कर दिया और जीत अपने नाम की. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकिल में ये उनकी पहली जीत रही. लाहौर टेस्ट की एक वीडियो सामने आ रही है, सिक्योरिटी से भारी लापरवाही हुई. इसी के चलते पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में एक अंजान शख्स घुस गया. बाद में उसे सिक्योरिटी द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया गया.
पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में घुसा शख्स
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में अचानक से एक फैन आ गया. उसने गैलरी में चढ़कर पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में कदम रख लिया. जल्द ही कोचिंग स्टाफ ने उन्हें देखा और इसी बीच फैन ने भागने की कोशिश की. हालांकि, सिक्योरिटी उन्हें अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि ये अंजान शख्स बाबर आजम का काफी बड़ा फैन है और उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर आ गया था. हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई. PCB का इसपर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.
आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच विराट कोहली की पोस्ट वायरल, इशारों-इशारों में दी फैंस को खुशखबरी!
WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर
पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका पर जीत दिलाने में नोमान अली का काफी बड़ा किरदार रहा, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज करते ही दूसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है. WTC का पॉइंट्स टेबल जीत प्रतिशत के हिसाब से ऊपर नीचे होता है. ऑस्ट्रेलिया तीन में से तीन जीत के साथ नंबर 1 पर है, वहीं पाकिस्तान अपनी एक जीत के साथ 100% विन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गया है. टीम इंडिया 61 प्रतिशत मैच जीता है और इसी के चलते वो चौथे स्थान पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी की पूर्व ICC अंपायर ने उड़ाई धज्जियां, कहा- कौन है वो…ऐसा कोई रूल नहीं
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
45 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines