PAK vs SA: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम मजबूत नजर आ रही थी. लंबे समय के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे बाबर आजम से भी फैंस का बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश कर दिया. कमबैक मैच में बाबर आजम बुरी तरह से फुस्स हो गए. जिसके कारण ही उनके नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
बाबर आजम हो गए बुरी तरह से फेल
पाकिस्तान टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम कमबैक मैच में सिर्फ दूसरी गेंद पर ही जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं. कॉर्बिन बॉश की गेंद पर रीजा हेंडरिक्स ने उनका कवर्स पर कैच पकड़ा. लगातार दूसरे टी20 मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. पिछली 4 पारियों में बाबर ने 3,3,0 और 0 रन बनाए हैं. बता दें कि पिछली 76 पारियों में बाबर इंटरनेशनल शतक नहीं बना पाए हैं. जिसके कारण ही उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. बॉश ने इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान किया. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम ने बहुत ही आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. बाबर को टीम में बने रहने के लिए अब अगले मैच में बड़ा स्कोर खेलना ही होगा.
ये भी पढ़ें: ENG W vs SA W: सेमीफाइनल मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजरें, अपने दम पर पलट सकती हैं मुकाबला
अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसका फायदा उठाकर डोनोवन फरेरा की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 194 रन बना डाले. रीजा हेंडरिक्स ने 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 33 रन तो वहीं जॉर्ज लिंडे ने 36 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट अपने नाम किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में 139 रनों पर ही समेट दिया. अफ्रीकी टीम ने इसी के साथ 55 रनों से मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें: IPL के कौन-कौन से करोड़पति क्रिकेटर्स पर लटकी है रिलीज होने की तलवार? हर्षा भोगले ने कर दी ‘भविष्यवाणी’
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines