हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs SA: फूट-फूटकर रोने वाले खिलाड़ी ने बॉलर-बैटरों को फोड़ डाला, देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs SA Shadab Khan

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। दो बार टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्ट इंडीज की टीम वर्ल्ड कप के सुपर 12 में क्वालिफाई करने में नाकाम होकर बाहर हो गई। इसके बाद जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को शिकस्त दे दी थी। इस हार के बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब अहमद का जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी शादाब ने अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तबाही मचाकर पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा कर दीं।

बल्ले से मचा दी तबाही

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शादाब ने ऐसी तबाही मचाई कि किक्रेट के गलियारे दंग रह गए। उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक 236 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 52 रन कूट डाले। क्या नॉर्टजे, क्या रबाडा, क्या एनगिडी, क्या शम्सी… शादाब ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। शादाब ने अपना अर्धशतक महज 20 गेंदों में पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने फिफ्टी छक्का ठोक जमाई।

अभी पढ़ें – IND vs BAN: विराट कोहली ने नहीं की फेक फील्डिंग, ये रहा सबूत, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर शादाब ने महफिल लूट ली। उनकी तूफानी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया। बारिश ने मैच में खलल डाला और डीएलएस मेथड से साउथ अफ्रीका के लिए 14 ओवर में 142 रन का टार्गेट तय कर दिया गया।

https://twitter.com/Husnain_092/status/1588118173152382976

विज्ञापन

https://twitter.com/cricrants/status/1588119843475169281

गेंदबाजी में बरपाया कहर

इसके बाद शादाब ने गेंदबाजी में कहर बरपाकर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ डाली। सातवें ओवर में उन्होंने एडेन मार्करम को 20 रन पर बोल्ड कर दिया। इससे पहले कि मार्करम कुछ समझ पाते, शादाब की शानदार गेंद उन्हें बीट करते हुए स्टंप्स से जा टकराई। इसके साथ ही उन्होंने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे कप्तान टेम्बा बावुमा का शिकार किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा, जानिए सेमीफाइनल का समीकरण

 

https://twitter.com/NoorainSwatti/status/1588116172264075266

विज्ञापन

https://twitter.com/IamWaseem6/status/1585832554342613004

शादाब की गेंद पर बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उन्हें कैच आउट कर चलता कर दिया। शादाब इस मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन कर हीरो बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola