PAK vs SA ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 27 अक्टूबर को खेला गया। यह मुकाबला पैसा वसूल मुकाबला था। पाकिस्तान ने आखिरी में साउथ अफ्रीका को एक-एक रन के लिए तरसा दिया, हालांकि अंतत: साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को एक विकेट से अपनी झोली में डाल लिया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में थर्ड अंपायर के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। अब इस विवाद पर आईसीसी ने अपनी गलती मानी है।
दो-दो बॉल ट्रैकिंग पर विवाद
यह घटना है साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर की। स्ट्राइक पर अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन थे। इस ओवर की 5वीं गेंद पर अंपायर पॉल रीफेल ने रासी वैन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। इस दौरान पाकिस्तान के लेग स्पिनर गेंदबाज उसामा मीर गेंदबाजी कर रहे थे। गेंद देखने पर ऐसा लग रहा था कि स्टंप्स से चूक गई होगी, लेकिन अंपायर रीफेल ने आउट दे दिया। फिर वैन डेर डुसेन ने डीआरएस लिया। इसके बाद बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लेग स्टंप से चूक गई होगी, फिर उस ट्रैकिंग को ऑफ एयर कर कुछ सेकंड बाद एक और ट्रैकिंग दिखाई गई। इस बार गेंद स्टंप से टकरा रही थी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs NZ: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आईसीसी ने मानी गलती
हालांकि, दोनों अवसरों पर ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लाइन में पिच कर रही थी। शायद ही आपने ऐसा कभी देखा होगा कि डीआरएस रीप्ले पर दो अलग-अलग बॉल-ट्रैकिंग दिखाई जाती हैं। ऐसी स्थिति में दूसरे ट्रैकिंग को अंतिम माना जाता था। चूंकि वैन डेर डुसेन को मैदान पर आउट दिया गया था, इसलिए उसे आउट करार दिया गया। अब आईसीसी ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आईसीसी ने विवाद के बाद रासी वान डेर डुसेन के आउट पर दिखाए गए गलत रीप्ले में गलती स्वीकार की, लेकिन कहा कि फैसला सही किया गया था।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines