---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs SA: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज अहम मुकाबले से हुआ बाहर

Hasan Ali Ruled out PAK vs SA: सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

Hasan Ali Ruled out PAK vs SA: पाकिस्तान की टीम भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में बुरी तरह पिछड़ रही है। टीम को 5 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का हवाला देते हुए जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज गेंदबाज हसन अली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये अहम मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

हसन अली को हुआ बुखार 

बोर्ड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा- “तेज गेंदबाज हसन अली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह बीमार हैं।” पीसीबी ने कहा कि हसन को कल रात बुखार आया था, लेकिन वह अब ठीक हो रहे हैं। हसन को शेष मैचों से पहले पूरी तरह से ठीक होने के लिए आराम दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

मोहम्मद वसीम जूनियर ले सकते हैं जगह

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आधिकारिक बयान नहीं है, लेकिन जानकार सूत्रों के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर हसन अली की जगह ले सकते हैं। नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद 1992 के चैंपियन को अफगानिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

---विज्ञापन---

5 मैचों में चटकाए हैं 8 विकेट 

हसन अली के विश्व कप प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने पिछले 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 71 रन देकर 4 विकेट शामिल रहे। चार ग्रुप मैच खेलने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश बेहद कम है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले साथी मानते हैं कि चमत्कार हो सकता है। कप्तान बाबर आजम के डिप्टी शादाब ने कहा- “यदि आपको विश्वास है, तो चमत्कार होते हैं।”

ये भी पढ़ें: विश्व कप में क्यों मात खा रही है वर्ल्ड चैंपियन? कप्तान जोस बटलर ने ईमानदारी से दिया जवाब

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2023 12:22 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola