Harbhajan Singh raised questions on umpiring PAK vs SA: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान के लिए बेहद अहम मुकाबले में भले ही साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा अंपायरिंग की है। दरअसल, 46वें ओवर में ऐसे दो निर्णय देखने को मिले, जिन पर जमकर बवाल मचा हुआ है। अंपायरिंग पर पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आईसीसी से बड़ी मांग की है।
आईसीसी को इस नियम को बदलना चाहिए
भज्जी ने ट्वीट कर लिखा- खराब अंपायरिंग और खराब नियमों के कारण पाकिस्तान को यह मैच गंवाना पड़ा। आईसीसी को इस नियम को बदलना चाहिए.. अगर गेंद स्टंप पर लग रही है तो आउट है, अंपायर ने आउट दिया या नॉट आउट, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. अन्यथा तकनीक का क्या फायदा?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अंपायर एलेक्स कार्फ ने 46वें ओवर में 2 विवादित फैसले दिए। हारिस रऊफ की पांचवीं गेंद को उन्होंने वाइड करार दे दिया, जबकि फैंस का कहना है कि ये शम्सी के पैर से लगकर निकल रही थी। जबकि आखिरी गेंद पर उन्होंने शम्सी को एलबीडब्ल्यू आउट नहीं दिया। जबकि रिव्यू में दिख रहा था कि बॉल की पिचिंग आउटसाइड, इम्पैक्ट इन लाइन और विकेट्स हिटिंग था।
हालांकि अंपायर्स कॉल होने की वजह से शम्सी को जीवनदान मिल गया। यदि शम्सी आउट हो जाते तो पाकिस्तान ये मैच जीत लेती, लेकिन 47वें ओवर में शम्सी और केशव महाराज ने मिलकर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी। भज्जी ने अंपायर्स कॉल वाले डिसिजन को बदलने की मांग की है। इस पर पहले भी काफी विवाद हो चुका है।
ये भी पढ़ें: PAK Vs SA: क्या पाकिस्तान को अंपायर ने हराया? एक ओवर में 2 फैसलों पर फैंस ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines