PAK vs SA: हवा में लहरा रहा था बल्ला, बॉल आते ही ठोक डाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा छक्का, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs SA iftikhar ahmed six
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs SA iftikhar ahmed six
नई दिल्ली: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने 33 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बंध गई हैं। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंदों में 51 रन ठोके, वहीं शादाब ने 22 गेंदों में 52 रन जड़े। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने सुपर 12 चरण में सबसे लंबा ठोक वाहवाही लूट ली।
इफ्तिखार अहमद ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 सुपर 12 का सबसे बड़ा छक्का लगाकर क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। मैच के 16 वें ओवर के दौरान उन्होंने लुंगी एनगिडी की बॉल पर स्क्वेयर लेग के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि बॉल काफी देर तक हवा में रही। ये छक्का इतना खतरनाक था कि इफ्तिखार के बल्ले से लगने के बाद बॉल काफी ऊंची चली गई। इफ्तिखार की यह पावर हिट देख क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर गया। ये छक्का 106 मीटर का था। ये सुपर 12 में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा छक्का था।
That Six From Chacha iftikhar🔥 pic.twitter.com/pQtV8EzKEG
— Sajid ALi (@sajii_writes) November 3, 2022
इफ्तिखार अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने रविवार को भारत के खिलाफ 104 मीटर का छक्का लगाया था। उनके शानदार प्रदर्शन और अविश्वसनीय शॉट से फैंस हैरान रह गए। 32 वर्षीय बल्लेबाज की प्रशंसा करने के लिए कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक यूजर ने कहा- लोगों ने इस खिलाड़ी को “कम करके आंका” जबकि वह “असली मध्य क्रम का क्लासिक बल्लेबाज” है।
Iftikhar Ahmed hits the BIGGEST SIX of ongoing World Cup! #T20WorldCup #PAKvSA#PAKvsSA pic.twitter.com/nMlPktuSP7
— Rao Amjad Hassan (@RaoAmjadHassan) November 3, 2022
एक यूजर ने कहा- “आप मजाक करते हैं कि वह बूढ़ा है या वह बड़ा हिट नहीं कर सकता, उसने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा छक्का लगाया।” टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अहमद ने आत्मविश्वास से कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में छक्के मारना उनके लिए कोई समस्या नहीं है। कई लोग खुश थे कि उन्होंने इसे साबित कर दिया।
हालांकि, एशियाई और संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों में उनके खराब प्रदर्शन के बाद कई लोगों ने दाएं हाथ के बल्लेबाज का मजाक उड़ाया था। उन्होंने 35 गेंदों में 51 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 185 रन पर पहुंचा दिया। अहमद ने भारत के साथ मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण समय में अपनी बल्लेबाजी कौशल साबित कर दिया था जहां उन्होंने अर्धशतक बनाया था।
संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी का श्रीलंका के दुष्मांथा चमीरा के खिलाफ 109 मीटर छक्का जिलॉन्ग के कार्दिनिया पार्क में दर्ज है, जो अब तक 2022 टी 20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: