Asif Afridi PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है.
38 साल के आसिफ अफरीदी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने मैदान पर उतरे हैं. आसिफ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और उनका रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमाल का रहा है. हालांकि, आसिफ पर बैन भी लग चुका है.
कौन हैं आसिफ अफरीदी?
आसिफ अफरीदी की गिनती पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार स्पिनर्स में की जाती है. वह 57 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 198 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार लाजवाब प्रदर्शन के बूते ही वह नेशनल टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. आसिफ पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं.
बता दें कि आसिफ पर बैन भी लग चुका है. साल 2022 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आसिफ को भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधि की रिपोर्ट ना करने का दोषी पाया था और उन पर दो साल का बैन लगाया गया था. हालांकि, एक साल का बैन झेलने के बाद आसिफ को दोबारा से खेलने का मौका दे दिया गया था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘सरप्राइज मत होना अगर कोहली-रोहित…’ पर्थ में मिली हार के बाद आया सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
सीरीज में 1-0 से आगे पाकिस्तान
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम अभी 1-0 से आगे है. पहले टेस्ट में पड़ोसी मुल्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 93 रनों से धूल चटाई थी. लाहौर में नोमान अली का जादू सिर चढ़कर बोला था और उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे. इसके साथ ही शाहीन अफरीदी और साजिद खान का प्रदर्शन भी गेंद से कमाल का रहा था.
हालांकि, पहले टेस्ट में पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर रनों के लिए जूझता हुआ नजर आया था. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन तो लाजवाब रहा था, पर टीम के बैटर्स ने चौथी पारी में आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 183 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines