Kagiso Rabada Senuran Muthusamy: अपनी ही सरजमीं पर पाकिस्तान के गेंदबाजों की घनघोर बेइज्जती हुई है. साउथ अफ्रीका के लिए आमतौर पर गेंद से कमाल करने वाले कगिसो रबाडा ने रावलपिंडी के मैदान पर अपनी बैटिंग से पाकिस्तान के बॉलर्स को पानी पिला डाला. रबाडा और सेनुरन मुथुसामी को आउट करने में पड़ोसी मुल्क के गेंदबाजों के पसीने छूट गए. 235 के स्कोर पर 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही प्रोटियाज टीम रबाडा और मुथुसामी के बीच हुई 98 रनों की पार्टनरशिप के बूते 404 रनों तक पहुंच गई.
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 71 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली. नंबर 11 पर खेलते हुए साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड भी अब रबाडा के नाम दर्ज हो गया है. रबाडा को दूसरे छोर से मुथुसामी का अच्छा साथ मिला. मुथुसामी ने 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली और वह नाबाद रहे.
मुथुसामी-रबाडा ने रुलाए खून के आंसू!
पहली पारी में 235 के स्कोर पर 8 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका मुश्किल में नजर आ रही थी. पाकिस्तान के गेंदबाज अपने प्रदर्शन पर खूब इतरा रहे थे. हालांकि, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल. सेनुरन मुथुसामी क्रीज पर उतरे और उन्होंने केशव महाराज के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी निभा डाली. महाराज तो 30 रन बनाकर जब आउट हुए, तो पाकिस्तान के बॉलर्स ने राहत की सांस ली. हालांकि, इसके बाद कगिसो रबाडा और मुथुसामी ने मिलकर पाकिस्तान के बॉलर्स को खून के आंसू रुला दिए.
साउथ अफ्रीका के दो गेंदबाजों को आउट करने में पड़ोसी मुल्क के गेंदबाजों के पसीने छूट गए. रबाडा और मुथुसामी ने आखिरी विकेट के लिए 98 रन जोड़ डाले. 306 पर प्रोटियाज टीम का 9वां गिरा था और रबाडा-मुशुसामी टीम के स्कोर को 404 तक ले गए. साउथ अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी दो विकेट के लिए मिलकर 169 रन जोड़ डाले और पाकिस्तान के बॉलर्स की पोल खोलकर रख दी.
ये भी पढ़ें: 2 साल में बदले 5 कप्तान, पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल, मोहसिन नकवी की देखरेख में बर्बादी की कगार पर PCB!
रबाडा ने खेली सबसे बड़ी पारी
कगिसो रबाडा तो कमाल की लय में दिखाई दिए. टीम के मुख्य बैटर्स से बढ़िया बैटिंग तो रबाडा ने करके दिखाई. उन्होंने सिर्फ 61 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन ठोक डाले. अपनी इस इनिंग में रबाडा ने 4 चौके और चार गगनचुंबी सिक्स भी जमाए. नंबर 11 पर खेलते हुए साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड अब रबाडा के नाम दर्ज हो गया है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines