PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 438 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने 183 रनों की साझेदारी की। हालांकि पाकिस्तान नो दोनों को आउट कर दिया है। इस मैच में दिन की शुरूआत से ही पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर बड़ी असमंजस्य की स्थिति बन गई और टीम को अंपायर की तरफ से समझाइश भी दी गई।
बाबर हुए अनफिट, मैदान पर कप्तान के रुप में उतरे मोहम्मद रिजवान
दरअसल जैसी ही दिन का खेल शुरू हुआ तो मैदान पर बाबर आजम नहीं दिखे रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मौसमी बुखार हो गया है। ईएसपीएन क्रिक इंफो के मुताबिक बाबर की गैरमौजूदगी में टीम की प्लेइंग 11 से बाहर किए गए मोहम्मद रिजवान फिल्ड पर कप्तानी करते नजर आए और उन्होंने फिल्ड भी जमाई। हालांकि बाद में रिव्यू लेते समय अंपायर ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने ये जिम्मेदारी निभाई।
सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी नहीं कर सकता कप्तानी
दरअसल आईसीसी के नियमों के मुताबिक कोई भी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी गेंदबाजी या फिर कप्तानी नहीं कर सकता है। उसे सिर्फ विकेटकीपिंग करने का अधिकार है वो भी अंपायर की परमिशन के बाद। ऐसे में मोहम्मद रिजवान का कप्तानी करना गलत था और मैनेजमेंट को ये समझ भी आ गया जिसके बाद सरफराज ने ही रिव्यू भी लिया और अब वे ही फिल्ड को जमाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पूरे झमेले में पाकिस्तान बोर्ड की एक बार फिर से खिल्ली उड़ गई।
https://twitter.com/abubakarSays_/status/1607988768384122883
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines