PAK vs NZ 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट बेहद रोमांचक होता है और इसमें कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है और उन्हें आनंद भी मिलता है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसने हर किसी का मन मोह लिया। दरअसल इस मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज मिर हमजा के सामने न्यूजीलैंड ने प्रेशर बनाने के लिए शानदार फिल्डिंग जमाई और वे सफल भी हुए। इसका वीडियो भी सामने आ गया है जो कि हर तरफ वायरल है।
पहले फिल्डिंग से बनाया प्रेशर, फिर ईश सोढ़ी ने शानदार गेंद से कर दिया खेल
दरअसल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 277 रनों पर पारी घोषित कर दी और पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए टीम ने पहले ही ओवर में अबदुल्ला शफीक का विकेट गिरा दिया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिर हमजा को अपने जाल में फंसाने के लिए टीम साउदी ने बेहद ही रोचक फिल्डिंग जमाई। साउदी ने हमजा के आस पास 10 फिल्डर खड़े कर दिए। जिससे उन पर दबाव बन गया।
वहीं सामने से तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए ईश सोढ़ी ने आते ही दबाव बनाना शुरू कर दिया और ओवर की पांचवी गेंद बेहद चालाकी से डाली। ये गेंद टप्पा पड़ते ही नीचे रह गई और सीधे स्टंप में घुस गई। इससे साउदी का प्लान सफल रहा। वहीं इस विकेट और फिल्ड सेट अप को देखकर हर कोई इसे टेस्ट क्रिकेट की ब्यूटी बता रहा है।
और पढ़िए – ‘कैच हो तो ऐसा’ Chris Jordan ने हवा में चीते की तरह लगाई छलांग, एक हाथ से पकड़ी बॉल, देखें वीडियो
https://twitter.com/Kamran__8/status/1610978236892160000
https://twitter.com/munafpa99881129/status/1611228338890342400
और पढ़िए – ‘वाह क्या गेंद है’ टप्पा पड़ते ही बदला कांटा, हैरान रह गए Babar Azam और हो गया खेल, देखें वीडियो
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines