PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 438 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को इस स्कोर तक ले जाने में एक तरफ जहां कप्तान बाबर आजम की 161 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कप्तान के अलावा टीम के युवा खिलाड़ी आगा सलमान ने भी शतक जड़ा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।
आगा सलमान ने धमाकेदार अंदाज में पूरा किया शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की आज के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने अपने दोनों सेट बल्लेबाज बाबर आजम और सरफराज अहमद का विकेट खो दिया। जिसके बाद क्रीज पर उतरे आगा सलमान ने पारी को संभाला। उन्होंने 155 गेंदों पर 103 रन बनाए और अपने करियर का पहला शतक भी जड़ा। आगा ने शतक को भी मजेदार अंदाज में पूरा किया। जब वे 96 रनों पर खेल रहे थे तब ईश सोढी ने एक घुमती हुई गेंद डाली जो बाहर वाइड जा रही थी लेकिन इसे भी आगा ने छेड़ दिया और घुमकर शानदार चौका जड़ दिया।
20 साल बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में खेल रही सीरीज
20 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। एक तरफ पाकिस्तान की टीम है जो अंग्रेजों से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के सदमें से उभरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतर रही है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है।
और पढ़िए – ‘हार्टबीट बढ़ गई थी, ऐसा लग रहा था कि..’ Sarfaraz Ahmed ने बताई कमबैक की कहानी, देखें वीडियो
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines