नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। इस मैच में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। उतार-चढ़ाव के बीच अधरझूल में चल रही न्यूजीलैंड की टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन पारी खेलते हुए जीत दिलाई। फिलिप्स ने 42 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 63 रन की पारी खेली। हालांकि कांटे के मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने तूफान मचा रहे फिलिप्स को जीवनदान दे दिया।
अहम मोड़ पर आउट हो जाते ग्लेन फिलिप्स
ये नजारा 43वें ओवर में देखने को मिला। फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार हाफ सेंचुरी कूट डाली। उसामा मीर की छठी गेंद को फिलिप्स ने स्लिप की ओर से निकालने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए उड़ी तो विकेट के पीछे खड़े मोहम्मद रिजवान ने इसे ड्रॉप कर दिया।
और पढ़िए – चंद मिनटों में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी चुनौती
https://twitter.com/muzamilasif4/status/1613945341136732163
https://twitter.com/HuzaifaKhan021/status/1613945339563708425
https://twitter.com/UmarSopori/status/1613946556193067009
कैच ड्रॉप करना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ
रिजवान की खराब फील्डिंग के चलते फिलिप्स को अहम मोड़ पर जीवनदान मिल गया। इसके बाद उन्होंने नाबाद 63 रन जड़े और अपनी टीम को जीत दिलाकर मैदान से लौटे। यदि रिजवान फिलिप्स को आउट कर देते तो पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा विकेट साबित होता और मैच पलट जाता। पाकिस्तान के लिए रिजवान का कैच ड्रॉप करना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 49वें ओवर की पहली ही गेंद पर जीत दर्ज कर ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
6 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
7 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
7 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
8 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
8 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines