नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में कीवी टीम ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। हालांकि पाकिस्तान को अंपायर का डिसिजन एक बार फिर भारी पड़ गया। इस वक्त डेवोन कॉनवे महज 17 रन बनाकर खेल रहे थे। यदि अंपायर उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे देते तो कॉनवे अर्धशतकीय पारी खेलने से पहले ही पवेलियन लौट जाते। पाकिस्तान के लिए ये भी मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ।
10वें ओवर में 17 रन बनाकर खेल रहे थे कॉनवे
ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। केन विलियमसन खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि कॉनवे 30 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही मोहम्मद नवाज ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, कॉनवे ने इसे पैर आगे निकालकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा उनके पैड्स से टकरा गई।
और पढ़िए – आईपीएल डेब्यू के लिए तैयार अर्जुन तेंदुलकर, 10 मैचों में चटका डाले इतने विकेट
अंपायर अलीम डार ने दिया नॉट आउट का डिसिजन
पाकिस्तान ने अपील की तो अंपायर अलीम डार ने नॉट आउट का डिसिजन दे दिया। इसके बाद कप्तान बाबर ने रिव्यू लिया, जिसमें साफ दिखा कि बॉल टर्न लेकर लेग स्टंप को हिट करते हुए बाहर निकल रही है। यदि अंपायर इसे आउट देते तो कॉनवे पवेलियन लौट जाते, लेकिन वे बच गए। कॉनवे ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 65 गेंदों में 5 चौके-एक छक्का ठोक 52 रन जड़े। उन्हें आगा सलमान ने शान मसूद के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया।
और पढ़िए – बस इतने छक्के और…सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे रोहित शर्माC
ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी
हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज ढेर कर दिए, लेकिन वे ग्लेन फिलिप्स का तूफान नहीं रोक सके। ग्लेन ने 42 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 63 रन की पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ये अहम मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
8 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
9 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines