PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान ने 9 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज हारिस सोहेल और सलामी बल्लेबाज फखर जमां को वापस बुला लिया है। टीम में तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ की भी वापसी हो गई है। इस ऐलान से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि टीम में पूर्व खिलाड़ी शरजील खान की भी वापसी होगी लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर अंतरिम सिलेक्टर शाहिद अफरीदी ने मुख्य वजह बता दी है।
इस वजह से शरजील खान को नहीं किया गया शामिल
गुरुवार को पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी द्वारा टीम का ऐलान एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। इसमें उनसे शरजील खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कहा कि शरजील खान को इसलिए मौका नहीं मिला क्योंकि पीसीबी चीफ नजम सेठी ने इसकी इजाजत नहीं दी। अफरीदी के मुताबिक नजीम सेठी ने शादाब के 2017 की हरकतों की वजह से उन्हें एनओसी नहीं दी।
बता दें शरजील खान साल 2017 में स्पॉट फिक्सिंग कांड में फंसे थे। शरजील को दोषी पाया गया था और इस खिलाड़ी पर पांच साल का बैन लगाया गया था। हालांकि ढाई साल के बाद ही ये बैन हटा दिया गया और ये खिलाड़ी एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलने लगा, लेकिन इस सिलेक्शन से ये साफ लगता है कि पीसीबी ने उन्हें पूरी तरह से माफ नहीं किया है।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान वनडे टीम:
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (wk), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines