नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट में तीन खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला लेकर चौंकाया तो दूसरी ओर मंगलवार को तीन युवा खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड में एड कर दिया।
पीसीबी के अनुसार, उच्च प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को विकसित और प्रोत्साहित करने की रणनीति के रूप में ये फैसला लिया गया है। पीसीबी के अनुसार, पुरुषों की अंतरिम चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एज-ग्रुप क्रिकेट से तीन शीर्ष-प्रदर्शन करने वालों को पाकिस्तान टेस्ट टीम में शामिल किया है।
अराफात मिन्हास, बासित अली और मोहम्मद जीशान का नाम शामिल
ये तीन खिलाड़ी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बासित अली और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद जीशान हैं। पुरुषों की अंतरिम चयन समिति के अध्यक्ष शाहिद अफरीदी ने कहा, हम न केवल वर्तमान को देख रहे हैं बल्कि भविष्य पर भी नजर रख रहे हैं। इस संबंध में हमने अपने आयु-समूह क्रिकेट से तीन शीर्ष-प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जोड़ा है ताकि वे राष्ट्रीय पक्ष में अपने सितारों के साथ समय बिता सकें और उच्च दबाव वाले मैचों की योजना और तैयारी करना सीख सकें।
और पढ़िए – PAK vs NZ: गेंदबाज बन गए बाबर आजम, लैथम-कॉनवे रह गए दंग, देखें वीडियो
चयन के लिए नहीं होंगे उपलब्ध
हालांकि ये तीन खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन यह पहल उनके डवलपमेंट को तेजी से ट्रैक करेगी। साथ ही उन्हें शीर्ष स्तर के क्रिकेट की मांगों के बारे में बेहतर जागरूकता, समझ और ज्ञान प्रदान करेगी।” अराफात मिन्हास को पाकिस्तान जूनियर लीग का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया है।
उन्होंने ग्वादर शार्क के लिए 178 रन बनाए और 9 विकेट लिए। जबकि बहावलपुर रॉयल्स के बासित अली 379 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रह चुके हैं। उन्हें पीजेएल का खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। उन्होंने नवंबर में मुल्तान में बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में भी भाग लिया था। पीजेएल में बासित के साथी जीशान को 14 विकेट के साथ टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
17 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
17 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines