नई दिल्ली: शाहिद अफरीदी जब से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सलेक्टर बने हैं, तब से वह धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। वे कुछ नए प्रयोग भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को शीर्ष स्तर के क्रिकेट से रूबरू कराने और ड्रेसिंग रूम के माहौल को समझाने के लिए युवाओं को टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने की नई पहल की थी। अब खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टेस्ट टीम के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए तीन युवाओं के एक नए बैच को कराची आमंत्रित किया है।
इहसानुल्लाह, हसीबुल्लाह और सैम अयूब को किया इन्वाइट
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सूत्रों ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह के साथ बल्लेबाज हसीबुल्लाह और सैम अयूब को दूसरे टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। पहले टेस्ट में चयनकर्ताओं ने बासित अली, अराफात मिन्हास और एम जीशान को ड्रेसिंग रूम साझा करने और अनुभव प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया था।
और पढ़िए – साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज
हसीब और सईम पाकिस्तान कप के प्रमुख रन स्कोरर
हसीब और सईम चल रहे पाकिस्तान कप के दो प्रमुख रन स्कोरर हैं। बलूचिस्तान के हसीब ने 10 पारियों में 50.40 की औसत से 504 रन बनाए हैं जबकि सिंध के सैम ने इतनी ही पारियों में 461 रन बनाए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने 10 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। कायदे आजम ट्रॉफी में भी इन तीनों के अच्छे नंबर हैं, जहां सईम ने 516 रन बनाए हैं जबकि हसीब ने 416 रन बनाए हैं। इहसानुल्लाह ने इस सीज़न में 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 22 विकेट लिए।
और पढ़िए – बाबर आजम ने बनाया नया रिकॉर्ड, इन 10 बल्लेबाजों ने 2022 में ठोके सबसे ज्यादा रन
खेल से सीखना महत्वपूर्ण
अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने पहले कहा था कि यह प्रयास युवाओं को ड्रेसिंग रूम के माहौल का अनुभव प्रदान करने और खेल की रणनीति को समझने के लिए किया जा रहा है। अफरीदी ने कहा, ‘युवाओं के लिए शीर्ष खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और उनके खेल से सीखना महत्वपूर्ण है।’ चयन समिति का मानना है कि युवाओं के लिए लंबे प्रारूप के खेल के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्यादातर युवा केवल टी20 पर ही अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। चयन समिति के एक सूत्र ने कहा कि अफरीदी और उनकी टीम इस प्रथा को अपनाना चाहती है ताकि खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के सार को महसूस कर सकें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines