नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर पाकिस्तान में व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेगी। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल से टी-20 सीरीज से होगी, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शेड्यूल में कुछ बदलाव कर दिया है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव की घोषणा की है। पांच मैचों की वनडे सीरीज 26 अप्रैल और 7 मई के बीच खेली जानी थी। पहले वनडे के लिए रावलपिंडी और शेष चार मैचों के लिए कराची को वेन्यू तय किया गया था।
पहला वनडे 27 अप्रैल को खेला जाएगा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब घोषणा की है कि रावलपिंडी में पहला वनडे 27 अप्रैल को खेला जाएगा। यानी वनडे सीरीज की शुरुआत एक दिन बाद 27 अप्रैल से होगी। दूसरा ODI 28 अप्रैल के बजाय 29 अप्रैल को कर दिया गया है। दूसरे ओडीआई के वेन्यू को भी बदला गया है। रावलपिंडी अब दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। हालांकि अंतिम तीन वनडे अब भी कराची में खेले जाएंगे।
और पढ़िए –IPL 2023, DC vs GT: धड़ाम…राशिद खान से टकराए सरफराज खान, अंगुली में लग गई चोट, देखें वीडियो
14-24 अप्रैल के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज
ODI सीरीज से पहले 14-24 अप्रैल के बीच पांच मैचों की T20I श्रृंखला होगी। T20I के शेड्यूल या वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लाहौर पहले तीन मुकाबलों और रावलपिंडी अंतिम दो मैचों की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के लिए वनडे सीरीज महत्वपूर्ण होगी क्योंकि वे भारत में खेले जाने वाले 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाएंगे। संभवतया पाकिस्तान ने यह फैसला चल रहे चुनावों के चलते लिया है।
अब ये होगा शेड्यूल
- 14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
- 15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
- 17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
- 20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी
- 24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
- 29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
- 3 मई – तीसरा वनडे, कराची
- 5 मई – चौथा वनडे, कराची
- 7 मई – 5वां वनडे, कराची
न्यूजीलैंड ने किया वनडे टीम का ऐलान
सोमवार को न्यूजीलैंड ने वनडे टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे। जबकि टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग शामिल रहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines