हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: एक सरफराज के लिए लगा दिए 6 फील्डर, ब्रेसवेल ने किया शिकार, देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs NZ 2nd Test Sarfaraz Ahmed Michael Bracewell Kane Williamson

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर खत्म हो गया, लेकिन सरफराज अहमद ने महफिल लूट ली। शुक्रवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। उन्होंने शानदार शतक जमाकर 9 साल का सूखा खत्म किया। सरफराज के टेस्ट करियर की ये चौथी सेंचुरी थी। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 176 गेंदों में 9 चौके-एक छक्का ठोक 118 रन जड़े। सरफराज की शानदार बल्लेबाजी देख लगने लगा कि वे अकेले के दम पर मैच जिता ले जाएंगे, लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने 87वें ओवर में उनका शिकार कर दिया।

सरफराज के लिए लगा दिए 6 फील्डर

न्यूजीलैंड के लिए सिरदर्द बन रहे सरफराज को आउट करने के लिए ब्रेसवेल ने 6 फील्डर लगा दिए। सरफराज को घेरकर खड़े फील्डर-बॉलर ने आखिरकार उन्हें फंसा लिया। ब्रेसवेल की शानदार स्पिन को सरफराज ने जैसे ही रोकने की कोशिश की, बॉल उनके ग्लव्स पर लगकर लेग गली के फील्डर की ओर उड़ गई।

और पढ़िए – राजकोट में भी बरस सकते हैं रन, फिर गरज सकता है सूर्या-अक्षर का बल्ला

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1611344003559194625?cxt=HHwWgoDQ8a-10twsAAAA

यहां खड़े फील्डर केन विलियमसन ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। आखिरकार सरफराज शानदार बल्लेबाजी कर लौट गए। पहली ईनिंग में भी सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 गेंदों में 10 चौके ठोक 78 रन जड़े थे। पहले मैच में भी उन्होंने दो अर्धशतक जमाए थे। सरफराज ने चार साल बाद पाकिस्तान के लिए वापसी की है।

विज्ञापन

और पढ़िए – अनोखा Cricket टूर्नामेंट! धोती-कुर्ते में कर्म कांडी ब्राह्मण खेल रहे क्रिकेट, संस्कृत में हो रही कमेंट्री

शाहिद अफरीदी ने कराई वापसी

सरफराज अहमद की टीम में वापसी में चीफ सलेक्टर्स शाहिद अफरीदी की बड़ी भूमिका रही है। रिजवान के चलते सरफराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जाती। शाहिद के हस्तक्षेप के चलते ही उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। शाहिद ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि सरफराज को हम टेस्ट के लिए रखना चाहते हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान टी 20 और वनडे के मेन प्लेयर रहेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola