PAK vs NZ 1st ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। ये टीम की वनडे क्रिकेट में 500वीं जीत थी और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस खास क्लब में शामिल हुई पाकिस्तान की टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 500 जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गई है। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान से पहले दो टीमें 500 से अधिक मुकाबले जीत चुकी है। इस सूची में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। टीम इंडिया ने अभी तक इस फॉर्मेट में 539 मैच जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया 594 मुकाबले जीतकर टॉप पर है। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज है जिन्होंने अभी तक कुल 411 वनडे मैच जीते हैं।
Most Wins in ODI: वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
– ऑस्ट्रेलिया – 594 मैच
– भारत – 539 मैच
– पाकिस्तान – 500 मैच
– वेस्टइंडीज – 411 मैच
– साउथ अफ्रीका – 399 मैच
मैच का लेखा-जोखा
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर कीवियों की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड के लिए सीनियर बल्लेबाज डैरिल मिचेल (113) ने शतक लगाया तो वहीं पर युवा ओपनर विल यंग ने भी 86 रन की पारी खेली जिसके चलते न्यूजीलैंड नें 288 रनों का स्कोर खड़ा किया।
289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ने 21.2 ओवर्स में 124 रन की साझेदारी की। इसके चलते टीम ने जीत हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines