PAK vs NZ, World Cup 2023: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। वहीं न्यूजीलैंड की पहले चार मैच लगातार जीतने के बाद यह लगातार चौथी हार है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 401 रन बनाकर भी हार गई। बारिश ने मैच में खलल डाली उसके बाद पाक टीम को 41 ओवर में 342 रनों का लक्ष्य मिला। दोबारा फिर बारिश ने खलल डाली उसके बाद पाकिस्तान का स्कोर 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन था। इस वक्त पाकिस्तान की टीम DLS के स्कोर से 21 रन आगे थी।
फखर जमां बने जीत के हीरो
हालांकि, पाकिस्तान को जीत DLS के स्कोर से मिली लेकिन यहां तक टीम को पहुंचाया फखर जमां ने। उन्होंने 63 गेंदों पर रिकॉर्ड शतक लगाया और अंत तक नाबाद रहते हुए 81 गेंदों पर 126 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए। कप्तान बाबर आजम भी 63 गेंदों पर 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए शानदार 194 रनों की नाबाद पार्टनरशिप कर दी।
यह भी पढ़ें:- NZ vs PAK: फखर जमां ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 63 गेंद में जड़ा शतक
रचिन-केन की पारी बेकार
रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन की पारी इस मैच में बेकार हो गईं। रचिन रविंद्र ने 94 गेंदों पर 108 रन बनाए थे और अपना वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा शतक लगाया। वहीं केन विलियम्सन ने 79 गेंदों पर शानदार 95 रन बनाए। दोनों की इन शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में पहली बार 400 का आंकड़ा छुआ और अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पर पाकिस्तान की जीत से यह पारी बेकार हो गई। अंत में फखर जमां की पारी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ गई।
यह भी पढ़ें:- बाबर आजम का वर्ल्ड कप में तहलका, मिस्बाह का तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के लिए बने खास
सेमीफाइनल की दो टीमें फाइनल
पाकिस्तान की जीत से भारत के बाद अब सेमीफाइनल की दूसरी टीम फाइनल हो गई। क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम अब सिर्फ तब सेमीफाइनल में जा सकती है अगर इंग्लैंड पाकिस्तान को 11 नवंबर को हरा देती है। वहीं दूसरा अगर पाकिस्तान जीतती भी है तो न्यूजीलैंड को अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
वीडियो में देखें पूरे मैच का Analysis:-
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
34 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines