PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन कराची के स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन की ओर भेज दिया। पाकिस्तान की तरफ से आगा सलमान ने हवा में शानदार कैच पकड़कर फिन एलेन को आउट किया।
आगा सलमान ने पकड़ा बेहतरीन कैच
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत में ही डेवोन कॉन्वे का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद फिन एलेन ने कप्तान केन विलियसमन के साथ साझेदारी करनी चाही लेकिन 8वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर गेंदबाजी करने आए और उन्होंने आते ही शानदार गेंद डाली। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर फिन ने एक शानदार शॉट खेला और गेंद तेज रफ्तार से जा ही रही थी कि इतने में 30 यार्ड सर्कल में खड़े आगा सलमान ने हवा में तेज रफ्तार से जंप लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। इसे देखकर फिन एलेन भी हैरान हो गए और पाकिस्तान की टीम की तरफ से आगा की खूब तारीफ भी की गई।
और पढ़िए – Hatcher का आया तूफान, मारा ऐसा बोल्ड हवा में उड़ गया स्टंप, देखें Video
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़
और पढ़िए – रोहित के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग, KL राहुल की होगी वापसी
PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।
PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग ?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
17 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
35 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines