हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, ये धाकड़ बल्लेबाज संभालेगा कमान

विज्ञापन
New Zealand vs Netherlands Tom Latham

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और दो नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम को 26 अप्रेल से वनडे सीरीज खेलनी है।

आईपीएल के चलते ये खिलाड़ी बाहर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में आईपीएल की छाप देखने को मिल रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 23 मई को खत्म होने वाली है ऐसे में न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स मिचेल सैंटनर और फिन एलेन भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बावजूद इसके कई सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान के दौरे पर न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा होंगे।

और पढ़िए – IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे बढ़कर जड़ा ताकतवर छक्का, लाखों की कार पर पड़ गया डेंट, देखें वीडियो

विज्ञापन

टॉम लेथम करेंगे कप्तानी, विलियमसन चोट के चलते बाहर

बता दें कि टीम के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2023 के पहली ही मैच में चोट के चलते घायल हो गए थे ऐसे में वे इस सीरीज में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह टीम की कमान टॉम लेथम के हाथों में हैं जो कि लंबे समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेथम के पास कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है।

न्यूजीलैंड टीम के नए कप्तान टॉम लैथम को डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा। न्यूजीलैंड की टीम में दो नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। ये बेन लिस्टर औऱ कोल मैककोन्ची हैं।

विज्ञापन

इस 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 26 अप्रैल से रावलपिंडी में होगी, जबकि 7 मई को आखिरी मैच कराची में खेला जाएगा। इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, जो 14 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच होगी।

और पढ़िए – IPL 2023, DC vs GT: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें दिल्ली का लाइव वेदर अपडेट

विज्ञापन

पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola