हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: नसीम शाह ने तोड़ा मैट हेनरी का रिकॉर्ड, वनडे में विकेट लेने के मामले में पाई बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन

PAK vs NZ 1st ODI: रावलपिंडी में गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दे दी। इस मैच में टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने दो विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी नसीम शाह का 6ठवां वनडे मैच था। इसमें 2 विकेट लेते ही उनके वनडे में कुल 20 विकेट पूरे हो गए। वे इसी के साथ पहले 6 वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के नाम दर्ज था, जिन्होंने पहले छह वनडे इंटरनेशनल मैचों में 19 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर इस मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैं, जिन्होंने पहले छह वनडे इंटरनेशनल मैचों में 18 विकेट लिए थे।

पहले 6 वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. नसीम शाह – 20 विकेट

विज्ञापन

2. मैट हेनरी – 19 विकेट

3. मुस्ताफिजुर रहमान – 18 विकेट

विज्ञापन

पाकिस्तान ने ऐसे जीता मैच

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर कीवियों की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड के लिए सीनियर बल्लेबाज डैरिल मिचेल (113) ने शतक लगाया तो वहीं पर युवा ओपनर विल यंग ने भी 86 रन की पारी खेली जिसके चलते न्यूजीलैंड नें 288 रनों का स्कोर खड़ा किया।

289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ने 21.2 ओवर्स में 124 रन की साझेदारी की। इसके चलते टीम ने जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola