PAK vs NZ: टक्क...मोहम्मद रिजवान ने तमाचा सा जड़ा, गगनचुंबी छक्का ठोक उड़ाए होश, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ Mohammad Rizwan Henry Shipley
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ Mohammad Rizwan Henry Shipley
नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। शनिवार को दूसरे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पिछले मैच में फेल रहे ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। रिजवान ने आते ही बल्ले का मुंह खोला और चौके-छक्के कूटना शुरू कर दिया। उन्होंने बाबर आजम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 99 रन की मजबूत साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने हेनरी शिप्ले की गेंद पर इतना करारा छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। हेनरी दूसरी गेंद ओवर द विकेट डालने आए। जैसे ही उन्होंने बॉल डाली, ये टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी, लेकिन रिजवान ने बेहतरीन टाइमिंग का नजारा पेश करते हुए इसे लाइन से उठाया और डीप फॉरवर्ड पर इतना करारा छक्का ठोका कि स्टेडियम में बैठे दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए।
Mighty hit and it travels into the stands!
Lovely connection by @iMRizwanPak 🔥#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/wqHaG6aiLW
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 15, 2023
रिजवान के बल्ले से टक्क…की आवाज आई और बॉल ने जैसे ही बैट को छूआ ये हवा में काफी देर तक उड़ती रही। शानदार छक्का ठोक रिजवान ने पावरप्ले में खूब धमाल मचाया। हालांकि वह 11वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।
रिजवान ने 34 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक कुल 50 रन जड़े। ये उनके करियर की 24वीं हाफ सेंचुरी रही। रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 82 मैचों में 48.08 के औसत से 2693 रन दर्ज हैं। रिजवान ने अब तक 236 चौके-70 छक्के जड़े हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: