---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान ने दूसरे ही ओवर में खोल दिया बल्ला, ठोक डाले Back to Back छक्के, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को रावलपिंडी में खेले गए पांचवें और फाइनल टी-20 मैच में मोहम्मद रिजवान ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे ही ओवर में बल्ला खोला और बैक टू बैक छक्के जड़ दिए। रिजवान ने इस ओवर में रचिन रवींद्र की जमकर कुटाई की। रचिन रवींद्र के ओवर में […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को रावलपिंडी में खेले गए पांचवें और फाइनल टी-20 मैच में मोहम्मद रिजवान ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे ही ओवर में बल्ला खोला और बैक टू बैक छक्के जड़ दिए। रिजवान ने इस ओवर में रचिन रवींद्र की जमकर कुटाई की।

रचिन रवींद्र के ओवर में ठोके दो लगातार छक्के 

बाएं हाथ के स्पिनर रचिन अराउंद द विकेट गेंद डालने आए तो दूसरी गेंद पर रिजवान ने घुटना मोड़ा और डीप फारवर्ड पर करारा छक्का ठोक डाला। ये छक्का जड़कर रिजवान जोश से भर गए। अब बारी थी अगली गेंद की। रचिन ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली, रिजवान ने इसे ऑफ स्टंप से उठाया और एक बार फिर डीप फॉरवर्ड के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़कर कहर बरपा दिया। बैक टू बैक छक्के ठोक रिजवान ने पावरप्ले में अपनी टीम के लिए खूब रन बटोरे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात

नहीं चले बाबर, हारिस और अयूब 

हालांकि फाइनल में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और सईम अयूब फ्लॉप रहे। बाबर 18 गेंदों में 3 चौके जड़कर 19 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोहम्मद हारिस गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अयूब को सिल्वर डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें ईश सोढ़ी ने दूसरी गेंद पर कैच लेकर शिकार बनाया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 24, 2023 10:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola