PAK vs NZ: बाबर आजम की 'गिल्लियां' बिखरते ही झूम उठे रिजवान, ईश सोढ़ी के साथ किया सेलिब्रेट

PAK vs NZ: Mohammad Rizwan Celebrates Babar Azam Wicket Hilariously With Ish Sodhi

PAK vs NZ: Mohammad Rizwan Celebrates Babar Azam Wicket Hilariously With Ish Sodhi

Mohammad Rizwan Celebrates Babar Azam Wicket: पाकिस्तान टीम की वर्ल्ड कप तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वार्मअप मैच खेला। इस दौरान एक गजब वाकया देखने को मिला। यहां कप्तान बाबर आजम के जोड़ीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बाबर की गिल्लियां बिखरते ही झूमते नजर आए।

विज्ञापन

ये वाकया 18वें ओवर के दौरान देखने को मिला। ईश सोढ़ी तीसरी गेंद फेंकने आए तो बाबर आजम तैयार नहीं दिखे, उन्होंने सोढ़ी को गेंद डालने से मना किया, लेकिन तब तक वह बॉल फेंक चुके थे। सोढ़ी की गेंद सीधे स्टंप के बीचोंबीच लगी और बाबर की गिल्लि​यां बिखर गईं।

विज्ञापन

ईश सोढ़ी को लगा लिया गले

इसके बाद चेहरे पर मुस्कान लिए कीवी लेग स्पिनर ने अपील करना शुरू कर दिया। ये नजारा देख मोहम्मद रिजवान खुशी से झूम उठे। वह बाबर के साथ ऐसा होता देख मजे लेने गए। वे दौड़कर सोढ़ी के पास गए और उन्हें हाथ मारकर सेलिब्रेट करने लगे। उन्होंने सोढ़ी को गले लगा लिया। मानो रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हों। इस मजाक को देख बाबर के चेहरे पर भी हंसी आ गई। यहां तक कि इस मजाक में डेवोन कॉनवे भी शामिल हो गए। हालांकि थोड़ी ही देर में सब कुछ फिर से शुरू हो गया।

https://twitter.com/cricketvideos23/status/1707692949902098715?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707692949902098715%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Ablank

विज्ञापन

रिजवान ने जड़ा शानदार शतक 

रिजवान ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी जड़ी। जबकि बाबर आजम ने 80 रन ठोके। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 345 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ