नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक के बाद एक आतिशी पारी से दंग कर रहे हैं। सोमवार को रावलपिंडी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में रिजवान ने एक बार फिर अपने बल्ले से कहर बरपाया। ओपनिंग करने उतरे रिजवान ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वे अंत तक शानदार बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि वे सेंचुरी से महज 2 रन से चूक गए।

विज्ञापन

पहली गेंद पर इमाद वसीम को स्ट्राइक देने के बाद इमाद ने अगली दो गेंदों में चौके जड़े और चौथी गेंद पर रन लेने की कोशिश की। हालांकि वे रनआउट हो गए। इसके बाद रिजवान ने आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ला बॉल को नहीं छू सका और बाइ का एक रन ही मिल पाया। रिजवान सेंचुरी से चूके और 62 गेंदों में 98 रन बनाकर नाबाद रहे। रिजवान ने अपनी आतिशी पारी में 7 चौके-4 छक्के ठोके। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

T20 में 1 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज 

रिजवान इस साल T20 में 1 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रिजवान ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इस सीजन में 12 मैचों में 550 रन जड़े थे। वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के 10 मैचों में 351 रन बनाए थे।

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1650551292115451905

विज्ञापन

https://twitter.com/cricrants/status/1650556795243356181

https://twitter.com/ThisHaroon/status/1650553056248082432

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketsuckz/status/1650556523171524638

और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात

बाबर, हारिस और सईम रहे फ्लॉप 

हालांकि फाइनल में बाबर आजम, मोहम्मद हारिस और सईम अयूब का बल्ला नहीं चला। बाबर 18 गेंदों में 3 चौके जड़कर 19 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोहम्मद हारिस गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। सईम अयूब को भी सिल्वर डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें ईश सोढ़ी ने दूसरी गेंद पर कैच लेकर आउट किया। इफ्तिखार अहमद ने 22 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 36 रन बनाए। इमाद वसीम ने 14 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। रिजवान की धमाकेदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने निर्णायक मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ