नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की T-20 सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में ओपनर और स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आराम दिया जा सकता है। रिजवान को पीठ की चोट के कारण ब्रेक दिया जा सकता है। उनकी जगह मोहम्मद हारिस को मौका दिए जाने की संभावना है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर अंतिम निर्णय लेने से पहले रिजवान की रिकवरी का आकलन किया जाएगा।
सातवें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे रिजवान
रिजवान शनिवार को दूसरे टी 20 के दौरान न्यूजीलैंड के रन-चेज के सातवें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद हारिस ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। पाकिस्तान के कप्तान आजम ने मैच के बाद कहा- “रिजवान बेहतर महसूस कर रहा है, शायद उसके लिए एक मैच का आराम दिया जाए। जिससे वह टीम में वापस आ जाएगा।”
रिजवान-बाबर ने खेली शानदार पारी
रिजवान ने दूसरे टी-20 में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रन जड़े। जबकि बाबर आजम ने 58 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। आजम के शानदार शतक और तेज गेंदबाज हारिस राउफ के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 38 रन से जीत लिया। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 20 ओवर में 154-7 पर सिमट गई।
आठ कीवी खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं
पाकिस्तान की टीम श्रृंखला में 2-0 से आगे है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की वजह से आठ सीनियर कीवी खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं हैं। टीम को निश्चित तौर पर उनकी कमी खल रही है। कप्तानी टॉम लेथम कर रहे हैं। भारत में इस साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप की तैयारियों को तेज करने के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद पांच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भिड़ेंगे।
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
47 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines