नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम होगी। इस श्रंखला के लिए पाकिस्तान ने पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। अब इसमें एक और खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
मोहम्मद हारिस ने बनाई जगह
विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए वनडे टीम में एड किया गया है। पाकिस्तान की टीम में अब 17 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। हारिस ने अब तक चार वनडे खेले हैं।
खास बात यह है कि जब पीसीबी ने हारिस को वनडे स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया, तब वे सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और फाइनल टी-20 मैच खेल रहे थे। उन्हें फखर जमां की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि वह एक गेंद भी नहीं खेल सके और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो
रावलपिंडी में शुरू होगी वनडे सीरीज
दोनों टीमों के बीच ओडीआई श्रंखला रावलपिंडी में शुरू होगी। पिंडी क्रिकेट स्टेडियम 27 और 29 अप्रैल को पहले दो मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद दोनों टीमें कराची जाएंगी। यहां नेशनल बैंक स्टेडियम अंतिम तीन मैचों की मेजबानी करेगा।
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
पाकिस्तान की वनडे टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
- 29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
- 3 मई – तीसरा वनडे, कराची
- 5 मई – चौथा वनडे, कराची
- 7 मई – 5वां वनडे, कराची
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
46 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines