PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड को 2 बल्लेबाजों को आउट किया, पहले उन्होंने डेवोन कॉन्वे को 0 पर आउट किया और अब सेट हो चुके माइकल ब्रेसवेल को भी पवेलियन की राह दिखा दी है।
इस तरह आउट हुए माइकल ब्रेसवेल
तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद पर कट शॉट मारने गए माइकल ब्रेसवेल क्लीन बोल्ड हो गए। पहले गेंद पल्ले से टकराई और सीधा स्टंप पर जा लगी। स्टंप पर गेंद लगते ही बेल्स नीचे गिर गईं और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। लिहाजा बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा। जिस गेंद पर ब्रेसवेल आउट हुए, वह तेज रफ्तार से आई थी।
और पढ़िए – Hatcher का आया तूफान, मारा ऐसा बोल्ड हवा में उड़ गया स्टंप, देखें Video
माइकल ब्रेसवेल ने 43 रन बनाए
माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए हैं। उन्होंने 42 गेंद का सामना किया और 4 चौके, 1 छक्का लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रेसवेल ने 43 रनों की सबसे पड़ी पारी खेली। पाकिस्तान को यह मुकाबला जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – Naseem Shah ने फेंकी तूफानी यॉर्कर…बल्लेबाज को नहीं मिला हिलने का मौका, देखें
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान- फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़
PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
39 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines