PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वापसी कर ली है। न्यूजीलैंड ने 240 रन पर तीसरा विकेट गंवाया था और अब 42 रन के अंदर 3 और विकेट खो दिए हैं। पाकिस्तान के स्टार युवा स्पिनर अबरार अहमद के हाथ भी एक विकेट लगा है। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इस तरह आउट हुए माइकल ब्रेसवेल
माइकल ब्रेसवेल शून्य पर आउट हुए। उन्हें अबरार अहमद ने दूसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वह स्पिनर अबरार की फिरकी में फंस गए और विकेट खो दिया। अबरार की गेंद गिकर सीधा बल्लेबाज के पैड पर जा लगी, लिहाजा अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी और ब्रेसवेल को वापस डकआउट लौटना पड़ा।
और पढ़िए –BCCI ने कड़े किए मापदंड, आईपीएल के एक सीजन के प्रदर्शन से नहीं मिलेगी इंडिया की कैप
पाकिस्तान के लिए इन गेंदबाजों ने झटके विकेट
दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के लिए आगा सलमान ने 3 विकेट लिए। वहीं नसीम शाह ने 2 विकेट अपने नाम किए। 1 विकेट अबरार अहमद के खाते में गया।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान लाइव मैच स्कोर
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले दिन 6 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ईश सोढ़ी 1, जबकि टॉम ब्लंडेल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पड़कर स्टंप में घुस गई Agha Salman की गेंद…देखकर बल्लेबाज Daryl Mitchell का घूम गया माथा
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
51 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines